नमस्कार भाइयों और बहनो स्वागत है आपका Yojanaportal.net में ( आपके अधिकार, आपकी योजनाएँ )आज हम Dr. APJ Abdul Kalam Science City E-Booking Start 2026: पटना साइंस सिटी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू साथियों अब्दुल कलाम को हम मिसाइल मेन के नाम से भी जानते है इनके नाम से इ-बुकिंग साइंस सिटी स्टार्ट होने वाली है आये इसके बारे में विस्तारपूर्वक इस लेख में पढ़े |
साथियों आज के समय में विज्ञानं ही एक ऐसा हथियार है जिस से हम दुनिया की कोई भी जुंग जीत सकते है राज्य सरकार द्वारा पटना साइंस सिटी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है इसमें अनुमानित तौर पर 4 लाख से अधिक स्टूडेंट भाग ले सकते है अगर आप भी इस पोर्टल से लाभ उठाना चाहते है और अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहते है तो हमारे साथ अंत तक बने रहे |
Read more : PM Kisan Update 2025: PM Kisan Status, Form Edit, Land Details Error Fix करने की पूरी प्रक्रिया
Dr. APJ Abdul Kalam Science City E-Booking Start 2026: पटना साइंस सिटी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
राज्य सरकार द्वारा नयी पहल के अंतर्गत पटना (बिहार) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी अब आम जनता के लिए खुल चुकी है और इसके लिए ई-बुकिंग 2026 शुरू कर दी गई है। यह विज्ञान प्रेमियों, विद्यार्थियों और परिवारों के लिए एक अनोखा और सीखने-समझने वाला स्थल साबित होगा। इस साइंस सिटी का उद्देश्य छात्रों एवं जनता में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं शिक्षण को आधुनिक और इंटरैक्टिव तरीके से पेश करना है। इससे छात्र के जीवन में अनेक अवसर भी आएंगे |
बिहार सरकार ने Dr. APJ Abdul Kalam Science City को 21 सितंबर 2025 को राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित किया था यहां हम आपको इस साइंस सिटी की पूरी जानकारी देंगे — कैसे बुक करें, टिकट कितने हैं, कौन-कौन सी गैलरी हैं, सुविधाएँ क्या-क्या हैं, और साथ ही ई-बुकिंग की प्रक्रिया। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा कुछ नियम और मापदंडो का भी आपको पालन करना पड़ेगा आवेदन करते समय आपसे कोई गलती न हो इसके लिए पूरा लेख अंत तक पढ़े |
क्या है Dr. APJ Abdul Kalam Science City?
साथियों साइंस सिटी बिहार की राजधानी पटना में स्थापित एक आधुनिक विज्ञान केंद्र है तथा साइंस सिटी को प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर बनाया गया है ताकि युवा वैज्ञानिक सोच और खोज के प्रति प्रेरित हों अगर इसके वर्ग की बात करे तो 21 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसमें कई इंटरएक्टिव गैलरी, 4D थिएटर, ऑडिटोरियम, और स्टूडेंट डॉर्मिटरी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
Dr. APJ Abdul Kalam Science City में विद्यार्थियों को प्रयोग-आधारित शिक्षा, विज्ञान के विविध विषयों पर हाथ-पर-हाथ गतिविधियाँ, और इंटरैक्टिव मॉडल्स देखने को मिलते हैं, जिससे वे कक्षा के बाहर भी विज्ञान को समझ सकते हैं। इसके तहत दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (70+ वर्ष) के लिए टिकट बिलकुल मुफ्त है |
ई-बुकिंग (E-Booking) कब से शुरू हुई?
Start of E-Booking Date : 22 दिसंबर 2025
Online Ticket Booking Process : केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
Applying Website : apjsciencecity.bihar.gov.in
अब आप अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और अलग-अलग डेट और स्लॉट चुनकर विज़िट योजना बना सकते हैं। ऑन-साइट (स्थल पर) टिकट_COUNTER उपलब्ध नहीं है, इसलिए सभी विज़िटर्स को पहले से ऑनलाइन टिकट बुक करना आवश्यक है।
Ticket Rates 2026
इन सस्ती टिकट दरों के कारण यह जगह परिवार और विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहद आकर्षक बनती है।
| श्रेणी | टिकट दर |
|---|---|
| वयस्क (12 वर्ष से ऊपर) | ₹50 |
| बच्चे (5–12 वर्ष) | ₹10 |
| स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय समूह (25+ लोग) | Free |
| दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (70+ वर्ष) | Free |
स्लॉट टाइमिंग (Visiting Slots)
साइंस सिटी में विज़िट के लिए अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं:
सुबह का स्लॉट : 11:00 बजे – 01:00 बजे
दोपहर/शाम का स्लॉट : 02:00 बजे – 05:00 बजे
सुरक्षा और बेहतर अनुभव के लिए कुछ समय पर प्रवेश को सीमित भी किया गया है।
Read more : PM Free Tractor Yojana 2025 – 70% Subsidy Online Apply, Eligibility, New Update
Benefits and Features of Science City
यह साइंस सिटी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए विज्ञान की सीख को मजेदार और रोमांचक बनाती है। प्रमुख आकर्षण निम्न हैं:
Be A Scientist Gallery : यह अनुभाग खास तौर पर छात्रों और बच्चों के लिए है, जिसमें वे स्वयं प्रयोग कर सकते हैं और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को अनुभव कर सीख सकते हैं।
Basic Science Gallery : यहाँ भौतिकी, रसायन और गणित जैसे प्रमुख विषयों के प्रयोगात्मक मॉडल दिखाए जाते हैं।
Upcoming Galleries : Sustainable Planet (52 प्रदर्श) , Astronomy & Space (58 प्रदर्श) और Body & Mind
Other features : इसमें आपको 4D थिएटर और 500 सीट वाला ऑडिटोरियम इसके साथ ही 150-बेड छात्रावास खाने पीने को लेकर कैटरिंग और पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी |
How to Book Online Dr. APJ Abdul Kalam Science City 2026 ( डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान नगर ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें ? )
- सबसे पहले आपको Dr. APJ Abdul Kalam Science City की आधिकारिक वेबसाइट apjsciencecity.bihar.gov.in पर जाना होगा |

- इसके बाद आपको अपनी Visit Date का चयन करना है |
- इसके साथ ही आपको अपनी जानकारी फइलल करनी है |
- अंत में आपको टिकट स्लॉट चयन करके ऑनलाइन पेमेंट करना है |
- इसके बाद आपको अपना ई-टिकट डाउनलोड करें प्रिंट या मोबाइल पर दिखाकर प्रवेश लें |
Important Updates
- बच्चों और विद्यार्थियों के लिए सुबह के स्लॉट में जाएँ
- अगर समूह में जा रहे हैं तो ग्रुप बुकिंग का लाभ उठाएँ
- रविवार और छुट्टियों में पहले से टिकट बुक करें
- साइंस सिटी के महीने-भर के कार्यक्रम और कार्यशालाएँ देखें
Read more : Kisan Drone Yojana 2025: फ्री ड्रोन सब्सिडी, रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ
Dr. APJ Abdul Kalam Science City E-Booking Start 2026 – FAQs
Dr. APJ Abdul Kalam Science City कहाँ स्थित है?
Dr. APJ Abdul Kalam Science City बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। यह राज्य की सबसे आधुनिक और इंटरैक्टिव विज्ञान सिटी है।
Science City की E-Booking कब से शुरू हुई है?
Dr. APJ Abdul Kalam Science City की ई-बुकिंग दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 2026 में भी जारी रहेगी।
क्या यह साइंस सिटी बच्चों और छात्रों के लिए उपयोगी है?
हाँ, यह साइंस सिटी विशेष रूप से बच्चों, छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जहाँ वे प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान सीख सकते हैं।
क्या स्कूल और कॉलेज ग्रुप के लिए अलग सुविधा है?
हाँ, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के 25 या उससे अधिक छात्रों के ग्रुप के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
Read more : PM Green Mobility Yojana 2025: सब्सिडी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया | इलेक्ट्रिक व्हीकल योजना
Conclusion :
इस लेख में हमने [Dr. APJ Abdul Kalam Science City E-Booking Start 2026: पटना साइंस सिटी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू ] से जुड़ी पूरी जानकारी आपके साथ साझा की। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना का उद्देश्य केवल लाभ पहुँचाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बनाना भी है।
पटना में Dr. APJ Abdul Kalam Science City अब ई-बुकिंग के साथ 2026 में खुल चुकी है। यह विज्ञान प्रेमियों, छात्रों और परिवारों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है जहाँ वे इंटरैक्टिव गैलरी, विज्ञान प्रदर्शन, 4D शो और नवीनतम तकनीकी मॉडल का अनुभव कर सकते हैं। सस्ती टिकट और आकर्षक सुविधाएँ इसे हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त बनाती हैं।
नवीनतम अपडेट्स, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पाने के लिए नियमित रूप से विज़िट करें – YojanaPortal.net